

संवाददाता राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली . इस मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए. पंचायत सरकार भवन के परिसर में जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह सेंगर, स्थानीय मुखिया उपेंद्र राय सहित अन्य गणमन एवं बुद्धिजीवी के द्वारा वृक्षारोपण किया गया. इस दौरान फूलदार, फलदार एवं हवादार वृक्षों के पौधे लगाए गए. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रताप सिंह सेंगर ने बताया कि बढ़ती हुई आबादी के कारण पर्यावरण का दोहन हो रहा है. इस वजह से ग्लोबल वार्मिंग जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है. इसलिए पर्यावरण को स्वच्छ एवं संतुलित बनाए रखने के लिए हम सभी को पौधा लगाना चाहिए. वही जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार ने कहा कि जब आप अपने बच्चों का जन्म दिन मनाते हैं या अपने पूर्वजों का पुण्यतिथि मनाते हैं या अपने या अपने बच्चों की शादी की सालगिरह मनाते हैं. तो इस अवसर को यादगार बनाने के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं .उसकी उचित देखभाल तथा सिंचाई करते रहना चाहिए. क्योंकि शास्त्रों में भी बताया गया है कि एक वृक्ष लगाने से सौ गाय दान करने के बराबर पुण्य प्राप्त है.

