मोतिहारी। पचपकड़ी थाना पुलिस ने शराब सेवन के मामले में कार्रवाई करते हुए कुल आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में राकेश पासवान (38), पिता रामजश पासवान, फेकन महतो (29), पिता विंदेश्वर महतो, दीनानाथ पासवान (38), पिता रामचन्द्र पासवान, इन्द्रजीत पासवान (30), पिता चुन्नु पासवान, सभी निवासी भंडार, थाना पचपकड़ी शामिल हैं।इसके अलावा विकेश महतो (32), पिता स्व. चलीतर महतो, प्रमोद पासवान (42), पिता स्व. पुलिस पासवान, मुकेश पासवान (34), पिता रामसेवक पासवान, तीनों निवासी हीरापट्टी तथा राजेश कुमार (21), पिता रामपुकार पंडित, निवासी गड़हिया, थाना पचपकड़ी, जिला पूर्वी चम्पारण को भी गिरफ्तार किया गया है।वहीं, शराब से संबंधित पुराने मामलों में भी पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनमें पचपकड़ी थाना कांड संख्या 121/26, धारा 30(a) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के आरोपी संतोष सहनी, पिता रामप्रीत सहनी, निवासी गड़हिया, थाना पचपकड़ी, जिला पूर्वी चम्पारण तथा बिरेन्द्र सहनी, पिता नन्हक सहनी, निवासी मधुछपरा, थाना बैरगनिया, जिला सीतामढ़ी शामिल हैं।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है।न्यूज़ टुडे

