महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में बिहार कनेक्शन सामने आया है. इस हाई-प्रोफाइल मामले के तार बिहार से जुड़ने पर पुलिस एक्टिव हो गई है. महाराष्ट्र पुलिस की भिवंडी थाना की टीम इस पूरे मामले के मुख्य सरगनाओं और सॉल्वर गैंग के अंतरराज्यीय नेटवर्क को खंगालने में जुटी है. कथित मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के लिए बिहार में समेत हरियाणा, आगरा और दिल्ली में छापेमारी की जा रही है.27 जून को महाराष्ट्र के भिवंडी पुलिस के डिप्टी कमिश्नर पवन बंसोड़ ने प्रेसवार्ता में बताया था कि ‘पुलिस को एक सीक्रेट इनपुट मिला था कि शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्रश्न पत्र का सौदा करीब डेढ़ करोड़ रुपये में होने वाला है.’ इसी के आधार पर पुलिस विभाग ने तुरंत विशेष टीम बनाकर जाल बिछाया. जिसके बाद इस पूरे बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ.”इस ऑपरेशन में राजीव साव, आकाश कुमार और धीरज सिंह को गिरफ्तार किया गया. आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, कैश और TET 2026 एग्जाम के क्वेश्चन पेपर के चार सेट जब्त किए गए.” – *पवन बंसोड़, डिप्टी कमिश्नर, भिवंडी पुलिस महाराष्ट्र*पकड़े गए आरोपियों में बिहार के पटना निवासी राजीव शाह और आकाश कुमार उर्फ सूरज सिंह शामिल हैं. इसके साथ ही पुलिस ने हरियाणा के पानीपत के रहने वाले धीरज सिंह को भी गिरफ्तार किया था. पुलिस ने इन तीनों के पास से भारी मात्रा में कैश और मोबाइल फोन बरामद किया था.इन तीनों से पूछताछ में पेपर लीक कांड के कथित मुख्य मास्टरमाइंड विजेंद्र गुप्ता के बारे में खुलासा हुआ. इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है. महाराष्ट्र पुलिस की टीम इसी कड़ी में बिहार के समस्तीपुर में दबिश दे रही है, जहां से विजेंद्र गुप्ता की तलाश की जा रही है.

