
बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा की प्रतीक्षा अब खत्म होने वाली है. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने अधिकारियों को 25 जुलाई तक बीपीएससी TRE 4 की अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेजने का निर्देश दिया है. विभाग के कामकाज की समीक्षा करते हुए शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट लहजे में कहा कि विभागीय कार्यों में किसी भी तरह की ढिलाई या देरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने आम जनता से जुड़े आवेदनों के निपटारे के लिए भी समय-सीमा तय कर दी है. बैठक में मॉडल स्कूल, शिक्षकों की स्थानांतरण नीति, अपार आईडी, कोचिंग नीति और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की टीम के दौरे की तैयारियों पर भी चर्चा हुई.

