पश्चिम चंपारण जिलाधिकारी एवं आपदा प्रबंधन तकनीकी टीम ने गंडक नदी के तटबंधों के भीतर और आस-पास के निचले मैदानी इलाकों में रहने वाले सभी परिवारों के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं:*अविलंब सुरक्षित स्थान पर जाएं:* गंडक नदी के तटीय और निचले इलाकों में रह रहे सभी नागरिक बिना समय गंवाए तुरंत अपने घरों को खाली कर दें।*ऊंचे स्थानों पर लें शरण:* सभी प्रभावित ग्रामीण तुरंत पास के सरकारी बाढ़ शरण स्थलों (Flood Shelters), पक्के सामुदायिक भवनों या ऊंचे बांधों पर चले जाएं। अपने साथ जरूरी कागजात, सूखी खाद्य सामग्री और पीने का पानी अवश्य रख लें।*नदी के पास जाने पर पूर्ण रोक:* सुरक्षा के दृष्टिकोण से किसी भी व्यक्ति, मछुआरे या पशुपालक को नदी के किनारे, जलजमाव वाले क्षेत्रों या पानी के तेज बहाव के पास जाने की सख्त मनाही है।*एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और प्रशासनिक टीमें ग्राउंड पर मुस्तैद*नेपाल सीमा से सटे वाल्मीकिनगर बराज सहित गंडक नदी के सभी संवेदनशील तटबंधों की चौबीसों घंटे निगरानी शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन ने स्थानीय पुलिस, एनडीआरएफ (NDRF) और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमों को रेस्क्यू बोट्स के साथ प्रभावित प्रखंडों (जैसे बगहा, पिपरासी, मधुबनी, ठकराहां, बैरिया और नौतन) के दियारा क्षेत्रों में तैनात कर दिया है, ताकि समय रहते हर नागरिक को सुरक्षित निकाला जा सके।*जिला आपातकालीन नियंत्रण कक्ष (24×7 Emergency Helpline Numbers)*बाढ़ की किसी भी आपात स्थिति, फंसे हुए लोगों की सूचना देने या सहायता प्राप्त करने के लिए जिला प्रशासन, पश्चिम चंपारण द्वारा 24 घंटे क्रियाशील हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। नागरिक इन नंबरों पर तुरंत संपर्क कर सकते हैं:लैंडलाइन फोन नंबर: 06254-247002 | 06254-247003आपातकालीन मोबाइल नंबर: 8757547904

