मौसम विभाग ने आज रविवार को राज्य के सभी 38 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. इसके तहत 18 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है. वहीं शेष 20 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है. जिन 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, पटना, जहानाबाद, गया, नवादा, नालंदा, बेगुसराय, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, खगड़िया, मुंगेर, बांका और भागलपुर शामिल है.इन सभी जिलों में मौसम विभाग ने विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. बारिश के दौरान इन इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. लोगों से अपील की गई है कि वे खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें.

