
संवाददाता राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एसपी उपाध्याय ने कहा कि शिविर में कुल 39 गर्भवती माताओ के स्वास्थ्य की जांच कर दवा दी गई. उनके विभिन्न जांच हीमोग्लोबिन, बीपी, वजन, सुगर, एचआईवी सहित अन्य जांच किए गए. वही खाने के लिए विटामिन बी कंपलेक्स, आयरन एवं कैलशियम की गोलियां दी गई. कार्यक्रम में डॉक्टर शालिनी, डॉक्टर सतिश वर्मा ने महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच किया. एवं कार्य में एएनएम पल्लवी कुमारी, एएनएम बॉबी कुमारी, एएनएम शांति कुमारी, एएनएम गुंजन कुमारी ने सहयोग प्रदान किया. चिकित्सकों ने महिलाओं को इस परिस्थिति में भारी वजन नहीं उठाने की सलाह दिया. खाने में पौष्टिक भोजन का उपयोग करने की बात कही. हरे साग सब्जी, फल, दूध, अंडा, मीट, मछली इत्यादी पौष्टिक भोजन लेने की सलाह दिया गया. वहीं सभी महिलाओं को चिकित्सकों ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में लगने वाले महीने के तीन शिविर में आकर नियमित अपने स्वास्थ्य की जांच करावे . इससे जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ होगा. वही डिलीवरी किसी नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में ही करावे. जहां प्रशिक्षित डॉक्टर एवं एएनएम द्वारा उनका डिलीवरी कराया जाता है. जिससे जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ एवं सुरक्षित रहता है. वही आशा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत के वार्डों से गर्भवती माताओं को चिन्हित कर स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया गया.

