
-संवाददाता राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली जंतर मंतर दिल्ली में चल रहे सोनम वांगचुक के प्रदर्शन के समर्थन में राजापाकर हाई स्कूल चौक से छात्रों द्वारा मशाल जुलूस निकाला गया. इस कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए संगठन के जिला अध्यक्ष प्रकाश प्रियदर्शी ने कहा कि आज देश भर में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रहे पेपर लीक के खिलाफ आक्रोश है. जंतर मंतर पर महान वैज्ञानिक, पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक द्वारा चल रहे प्रदर्शन भूख हड़ताल का दमन करने के लिए सरकार लगी हुई है. जिस तरह से पिछले कई वर्षों से नीट पेपर लीक की खबर आ रही है. दर्जनों छात्रों ने आत्महत्या कर ली है. इसलिए नैतिकता के आधार पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए. यह मशाल जुलूस राजापाकर हाई स्कूल चौक से डाकघर चौक तक मशाल जुलूस पहुंचा. जहां जुलूस सभा में तब्दील हो गया.छात्रों ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मुर्दाबाद, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो, छात्र एकता जिंदाबाद, पेपर लीक पर रोक लगाओ के नारे लगाए.इस कार्यक्रम में सिक्कम कुमार, राजा हिप्पा, अभिषेक कुमार उर्फ छोटू पासवान, राहुल कुमार , गोलू कुमार, राहुल पासवान, अनिकेत कुमार, नंदेश यादव, आदर्श रंजन, निशांत कुमार समेत दर्जनों लोग शामिल हुए.

