
भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आरा-बक्सर हाईवे पर बिहिया चौरास्ता के देघरा गांव के समीप रविवार की अहले सुबह स्कॉर्पियो और ट्रेलर के बीच हुई भीषण टक्कर में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, स्कार्पियो पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बिहिया में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल रेफर किया गया है।हादसा सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रेलर आरा से बक्सर की ओर जा रहा था। उसके पीछे उसी लेन में चल रही स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर ट्रेलर के पिछले हिस्से से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दो महिलाओं तथा एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई।

