
संवाददाता राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली राजापाकर—प्रखंड मुख्यालय के बैकुंठपुर एवं भलुई पंचायत स्थित सामुदायिक भवन के परिसर में पंचायत स्तरीय सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. मुखिया मंजे लाल राय की अध्यक्षता में आयोजित सहयोग शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जिला श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अलख निरंजन उपस्थित हुए. आयोजित सहयोग शिविर में सभी विभागों के स्टाल लगाए गए थे. जिसमें सभी विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हुए. वही शिविर में आंगनवाड़ी, राजस्व विभाग, आपूर्ति विभाग, आवास योजना, आरटीपीएस सहित सभी विभागों के शिविर लगाए गए. वह शिविर का निरीक्षण जिला श्रम परिवर्तन पदाधिकारी अलख निरंजन ने किया. शिविर में कल 28 आवेदन प्राप्त हुए. जिसमें से 15 आवेदनों का मौके पर निष्पादन किया गया. शेष तेरह आवेदन लंबित है . सिविल में मुखिया मंजे लाल राय, पूर्व जिला पार्षद आरती राय, उप मुखिया मनोज मिश्रा, कनीय विद्युत अभियंता विक्रम कुमार, पंचायत सचिव सदानंद कुमार, पीआरएस राकेश कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक रामराज सिंह,केशनाथ राय वीर चंद्र पासवान, संतोष कुमार, बबलू कुमार, कुशेश्वर राम, विशाल कुमार उपस्थित हुए.वहीं भलुई पंचायत के पंचायत सरकार भवन के परिसर में पंचायत स्तरीय सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. स्थानीय मुखिया उपेंद्र राय की अध्यक्षता में आयोजित सहयोग शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीसी वैशाली तनुजा श्री उपस्थित हुए. पंचायत सरकार भवन परिसर में आयोजित सहयोग शिविर में सभी विभागों के स्टाल लगाए गए थे. वही शिविर में आंगनवाड़ी, राजस्व विभाग, आपूर्ति विभाग, आवास योजना, आरटीपीएस सहित सभी विभागों के शिविर लगाए गए. वही शिविर का जिला से आए एसडीसी वैशाली, तनुजा श्री द्वारा शिविर का निरीक्षण किया गया. इस संबंध में जानकारी देते हुए मुखिया उपेंद्र राय ने कहा कि शिविर में कुल 28 आवेदन प्राप्त हुए. जिसमें सात का मौके पर निष्पादन किया गया. 21 लंबित आवेदन है. जिन्हें अगले शिविर में निष्पादित किया जाएगा। मौके पर उपस्थित मुखिया उपेंद्र राय, पीएचडी विभाग के जेई अनामिका कुमारी, थाना अध्यक्ष गौरीशंकर बैठा, पंचायत सचिव रामनरेश कुमार, पंचायत रोजगार सेवक मोहम्मद मोसिम, डीईओ राहुल कुमार, आशा संगीता कुमारी, ममता कुमारी, जीविका दीदी अंजली कुमारी सहित सैंकड़ों ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे.

