21.07.2026यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर सिंगरौली/शक्तिनगर और टनकपुर के मध्य चलने वाली गाड़ी सं. 15073/74/75/76 त्रिवेणी एक्सप्रेस का उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के डीडीयू-प्रयागराज रेलखंड के मध्य स्थित माण्डा रोड स्टेशन पर तत्काल प्रभाव से 02 मिनट का ठहराव प्रदान किया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है – 1. गाड़ी सं. 15073 सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस माण्डा रोड स्टेशन 23.13 बजे पहुँचकर 23.15 बजे बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी । 2. गाड़ी सं. 15074 टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस माण्डा रोड स्टेशन 23.38 बजे पहुँचकर 23.40 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।3. गाड़ी सं. 15075 शक्तिनगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस माण्डा रोड स्टेशन 23.13 बजे पहुँचकर 23.15 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी । 4. गाड़ी सं. 15076 टनकपुर-शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस माण्डा रोड स्टेशन 23.38 बजे पहुँचकर 23.40 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी । (सरस्वती चन्द्र)मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

