
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज मुजफ्फरपुर दौरे पर हैं. जहां उन्होंने 1,047.09 करोड़ की लागत से 982 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. एमआईटी मैदान में नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने विशाल जनसभा को भी संबोधित किया.”बाबा गरीबनाथ की पावन धरती पर 1,047.09 करोड़ रुपये की लागत से 982 विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया गया है. इन योजनाओं से मुजफ्फरपुर के आधारभूत ढांचे, शहरी सुविधाओं और जनकल्याण कार्यों को नई गति मिलेगी.”- *सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री, बिहार*सीएम ने कहा कि विकसित बिहार के बिना विकसित भारत की कल्पना संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बिहार के समग्र विकास के लिए तेजी से आधारभूत संरचना और शहरी विकास परियोजनाओं पर काम कर रही है.

