नीट पेपर लीक और उसे लेकर हो रहे बवाल के बीच पीएम मोदी ने बड़ा संदेश दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार यानी आज एनडीए संसदीय दल की बैठक में शामिल हुए. इस बैठक को मंगल मिलन नाम दिया गया है. इस बैठक में पीए मोदी ने एनडीए सांसदों से अपील की कि वे बच्चों को भड़काने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाएं. यह बात उन्होंने नीट पेपर लीक को लेकर दिल्ली में छात्रों के बड़े विरोध प्रदर्शन के एक दिन बाद कही.संसद में लाइब्रेरी बिल्डिंग के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में एनडीए संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘गलत रास्ते पर चलना आसान है, लेकिन सही रास्ते पर वापस आना कहीं ज़्यादा मुश्किल है, और हमें उन्हें सही रास्ते पर लाना है. यह हमारी जिम्मेदारी है.’

