BPSSC हवलदार भर्ती पेपर लीक मामले में EOU ने बड़ी कार्रवाई की है. हवलदार अनुदेशक भर्ती परीक्षा में पेपर लीक हुई थी. पेपर लीक के तीन आरोपियों को अरेस्ट किया गया है. आरोपियों के मोबाइल फोन से लीक के कई सबूत बरामद किए गए हैं.यह मामला आर्थिक अपराध थाना काण्ड संख्या-16/2026, दिनांक-30.07.2026 से संबंधित है. इसमें धारा-10/11 (1) बिहार लोक परीक्षा अनुचित साधन निवारण अधिनियम 2024 दर्ज है. यह पूरा प्रकरण बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग, पटना द्वारा आयोजित की गई गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग के अधिनायक अनुदेशक यानी हवलदार अनुदेशक प्रतियोगिता परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने से पूरी तरह जुड़ा हुआ एक बेहद गंभीर आपराधिक कांड है.इस कांड में आर्थिक अपराध इकाई द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पटना के विक्रम थाना क्षेत्र के राज समदर्शी उर्फ राजा (25) और सैदपुर रजौली हाजीपुर वैशाली के अभिषेक कुमार (21) को दबोचा गया. इनके साथ ही वैशाली के बायोमीट्रिक सुपरवाईजर नितेश कुमार (28) को भी गिरफ्तार किया गया है. इन लोगों की गिरफ्तारी 31 जुलाई को गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद 31 जुलाई को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. संबंधित विभाग द्वारा इस परीक्षा लीक नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है ताकि मामले में संलिप्त अन्य कड़ियों का पूरी तरह से पर्दाफाश किया जा सके.

