
संवाददाता
भितहा बाल विकास परियोजना अंतर्गत कार्यरत आंगनबाड़ी सेविका -सेवाओं को पांच महिने का मानदेय नहीं मिला है। जिनको लेकर इनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। वहीं सेविका -सहायिकाओं ने बताया कि हमें पांच माह से मानदेय नहीं मिला है। जिसके कारण हमें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है और घर चलाना मुश्किल हो गया है।बच्चों की पढ़ाई हेतु कांपी -किताब खरीदने सहित अन्य आवश्यक जरूरतों को समय से पूरा नहीं कर पा रहे हैं। सेविकाओं का कहना है कि वे सरकार की विभिन्न योजनाओं के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। पोषण अभियान,टीका करण, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं की देखभाल, बच्चों के पोषण और प्री स्कूल शिक्षा जैसे जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करतीं हैं। वहीं लंबे समय से मानदेय नहीं मिलने के कारण उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर सेविका -सहायिकाओं का कहना है कि संबंधित विभाग एवं सरकार को अविलंब हम लोगों के मानदेय का भुगतान कर देना चाहिए ताकि हम आर्थिक संकट की स्थिति से उबर सकें।

