बिहार सरकार ने राज्य पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार पुलिस सेवा के 22 डीएसपी का स्थानांतरण कर दिया है. गृह विभाग की आरक्षी शाखा की ओर से मंगलवार को जारी अधिसूचना के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनके नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है. यह प्रशासनिक बदलाव कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है.अधिसूचना के अनुसार प्रतीक्षारत अधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न इकाइयों में कार्यरत डीएसपी को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई, विशेष कार्य बल, आतंकवाद निरोधक दस्ता, अपराध अनुसंधान विभाग, यातायात शाखा और अन्य महत्वपूर्ण इकाइयों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है.स्थानांतरण सूची के अनुसार अजीत कुमार बक्सर को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1, दानापुर (पटना) बनाया गया है. वहीं प्रेम कुमार वैशाली को एसडीपीओ, राघोपुर (वैशाली) की जिम्मेदारी मिली है. शिव शंकर कुमार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2, पटना सिटी भेजा गया है. नूलन कुमार सिंह को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1, हिलसा (नालंदा) तथा सहदेव दरभंगा को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1, बिहिया (भोजपुर) में पदस्थापित किया गया है.इसी प्रकार राघव दयाल को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1, मसौढ़ी (पटना) तथा अमरनाथ को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1, बिहारशरीफ (नालंदा) की जिम्मेदारी सौंपी गई है. रायचंद्र मणि त्रिपाठी को साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई, बिहार पटना में पदस्थापित किया गया है. वहीं आशीष राज को पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम), मधेपुरा बनाया गया है. केशव कुमार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पीरो (भोजपुर) तथा मनीष चंद्र धारिया को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2, सदर छपरा में तैनाती मिली है.अधिसूचना के अनुसार प्रकाश को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2, सदर छपरा तथा राजू कुमार-2 को अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी), बिहार पटना में भेजा गया है. इसके अलावा वर्ष 2024 बैच के सीधे नियुक्त पुलिस उपाधीक्षक खालिद हयात को साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई, राजन कुमार तथा मिथिलेश कुमार तिवारी को विशेष कार्य बल (एसटीएफ), बिहार पटना में पदस्थापित किया गया है.

