
बांकीपुर उपचुनाव के लिए आज नामांकन की छंटनी चल रही है. जांच के क्रम में जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी के नोमिनेशन को रद्द कर दिया गया है. चुनाव आयोग ने जांच के बाद उनके नामांकन पत्र को खारिज करने का फैसला सुनाया है. इस फैसले के बाद वीणा मानवी के समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी निराशा देखी जा रही है.चुनाव आयोग के अनुसार वीणा मानवी ने अपने चुनावी हलफनामे में एक आपराधिक मामले की जानकारी नहीं दर्शाई थी. नियमों के मुताबिक सभी उम्मीदवारों को अपने ऊपर दर्ज आपराधिक मामलों की पूरी जानकारी हलफनामे में देनी अनिवार्य होती है. इस महत्वपूर्ण जानकारी को छिपाने के कारण ही निर्वाचन अधिकारी ने नियमों के तहत उनका नामांकन फॉर्म रद्द कर दिया है. हालांकि खुद तेजप्रताप यादव भी वीणा मानवी के साथ समाहरणालय पहुंचे और अधिकारियों से बात की लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ. जेजेडी अध्यक्ष ने इसे सरकार की साजिश बताते हुए कहा कि वह मामले को कोर्ट में लेकर जाएंगे.

