हाजीपुर-17.07.2026यात्रियों की अत्याधिक भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा हेतु चलायी जा रही स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है – 1. गाड़ी संख्या 04014/04013 आनंद विहार-लौकहा बाजार-आनंद विहार स्पेशल (झंझारपुर-सकरी-सीतामढ़ी-रक्सौल-नरकटियागंज-बगहा-गोरखपुर के रास्ते) – गाड़ी सं. 04014 आनंद विहार-लौकहा बाजार स्पेशल 13.08.26 तक प्रत्येक सोमवार एवं गुरूवार को तथा गाड़ी सं. 04013 लौकहा बाजार-आनंद विहार स्पेशल 18.08.26 तक मंगलवार एवं शुक्रवार को परिचालित की जाएगी । 2. गाड़ी संख्या 05506/05505 सहरसा-पूर्णिया कोर्ट-सहरसा स्पेशल (दौरम मधेपुरा-बनमनखी के रास्ते) – गाड़ी सं. 05506 सहरसा-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल 31.07.26 तक प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को तथा गाड़ी सं. 05505 पूर्णिया कोर्ट-सहरसा स्पेशल 03.08.26 तक प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को परिचालित की जाएगी । 3. गाड़ी संख्या 05543/05544 रक्सौल-नरकटियागंज-रक्सौल स्पेशल – गाड़ी सं. 05543 रक्सौल-नरकटियागंज स्पेशल 26.09.26 तक प्रत्येक गुरूवार एवं शनिवार को तथा गाड़ी सं. 05544 नरकटियागंज-रक्सौल स्पेशल 26.09.26 तक प्रत्येक गुरूवार एवं शनिवार को परिचालित की जाएगी । इसके साथ ही दिनांक 22.07.2026 को अहमदाबाद से पटना के लिए गाड़ी सं. 09447 अहमदाबाद-पटना स्पेशल तथा दिनांक 24.07.2026 को पटना से अहमदाबाद के लिए गाड़ी सं. 09448 पटना-अहमदाबाद स्पेशल का भी परिचालन किया जाएगा । (सरस्वती चन्द्र)मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

