मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पिपराही प्रखंड के बेलवाघाट में 130 करोड़ 88 लाख 57 हजार रुपये की भारी-भरकम लागत से तैयार मीनापुर-बेलवाघाट लिंक चैनल का विधिवत लोकार्पण किया. उनके साथ डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह समेत कई अन्य मंत्री और विधायक-विधान पार्षद इस दौरान मौजूद रहे. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के नदी जोड़ो अभियान के स्वप्न को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार करते हुए यह परियोजना बाढ़ प्रबंधन, सिंचाई क्षमता और जल संसाधनों के वैज्ञानिक उपयोग को नई दिशा देगी. इससे किसानों की कृषि उत्पादकता बढ़ेगी, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और विकसित बिहार के संकल्प को नई गति मिलेगी.

