झारखंड के रांची जिले में अवैध शराब बनाने के आरोप में बड़ी कार्रवाई की गई है. पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के करीबी माने जाने वाले सुबोध राय को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनके ओरमांझी स्थित बॉटलिंग प्लांट को भी सील कर दिया गया है.कार्रवाई रांची के ओरमांझी में पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त छापेमारी के बाद की गई. मंगलवार रात अधिकारियों ने तरंगनी बॉटलर्स के परिसर में छापा मारा. जांच के दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं. इसके बाद सुबोध राय को गिरफ्तार कर लिया गया. इस मामले में फैक्ट्री के मैनेजर और एक ट्रक ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया गया है. तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया.जांच में पता चला कि तरंगनी बॉटलर्स के पास सिर्फ दो तरह की शराब बनाने का लाइसेंस था. लेकिन आरोप है कि फैक्ट्री में दूसरे कई ब्रांड की शराब भी बनाई जा रही थी. इसके बाद इस शराब की सप्लाई अलग-अलग जगहों पर की जा रही थी. छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने फैक्ट्री के गोदाम की भी तलाशी ली. वहां से 70 पेटी अवैध शराब बरामद की गई. इन शराब की पेटियों पर ‘Sale Only in UP’ और ‘Sale Only in Delhi’ लिखा हुआ था. इससे शक है कि नियमों का उल्लंघन कर शराब का उत्पादन और सप्लाई की जा रही थी.संबंधित खबरें

