बक्सर के मोस्ट वांटेड अपराधी कृष्ण सिंह उर्फ अटल सिंह पर पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. पश्चिम बंगाल के एक चर्चित हत्याकांड में नाम आने के बाद सीबीआई ने इस फरार आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है.अटल सिंह को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए सीबीआई ने एक खास रणनीति अपनाई है. जिले के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर आरोपी की तस्वीर वाले इनामी पोस्टर चस्पा किए गए हैं. सीबीआई का मकसद इस कदम के जरिए आम जनता को जागरूक करना और उनकी मदद से आरोपी के ठिकानों तक पहुंचना है.कृष्ण सिंह उर्फ अटल सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा रहा है. बक्सर में हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट के कई मामलों में का वह आरोपी है. उसपर कई मामले पहले से दर्ज हैं. स्थानीय पुलिस के साथ-साथ अब केंद्रीय एजेंसियां भी उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है. वह पूर्व में भी बक्सर पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है और जेल भेजा जा चुका है, लेकिन वर्तमान में फरार चल रहा है.

