दानापुर के मनेर थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में 2 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा श्रीनगर के पास एनएच-30 पर हुआ, जहां एक ही बाइक पर सवार 4 लोगों को तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने कुचल दिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दो युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं, मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.जानकारी के अनुसार चारों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे. इसी दौरान श्रीनगर के पास तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. जहां हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई. दोनों जीवरखान टोला, टाटा कॉलोनी, मनेर के ही रहने वाले बताए गए हैं.

