हाईकोर्ट पटना को जल्द ही नया मुख्य न्यायाधीश मिलेगा. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दिल्ली हाईकोर्ट के वरिष्ठ जज जस्टिस वी. कामेश्वर राव के नाम की सिफारिश की है. केंद्र सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद उनकी नियुक्ति का रास्ता साफ होगा.जस्टिस मीनाक्षी मदन राय 5 जून 2026 को पटना हाईकोर्ट के 48वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी. हालांकि इनका कार्यकाल बेहद छोटा रहा. पिछले महीने 11 जुलाई 2026 को सेवानिवृत्त हो गईं. इसके बाद जस्टिस सुधीर सिंह को जिम्मेदारी मिली.

