
संवाददाता
भितहा शनिवार को अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी अमरदीप कुमार,आर ओ अमरेन्द्र कुमार एवं थाना के एएसआई राघवेन्द्र सिंह की उपस्थिति में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें अंचलाधिकारी ने बताया कि जनता दरबार में एक नया मामला आया और दो पुराने मामले पर सूनवाई की गई।, जिसमें नये मामले पर पर सुनवाई करते हुए एवं दोनों पक्षों की दलीलों एवं उनके द्वारा प्रस्तुत साक्षो के आधार का अवलोकन करते हुए दोनों पक्षों की आपसी सहमति से मामले का त्वरित निष्पादन किया गया। वहीं दो पूराने मामले में सभी पक्षों को आगे की सुनवाई के लिए सभी कागजातों के साथ अगले शनिवार को उपस्थित होने का आदेश दिया गया।

