बिहार में NEET-UG 2026 छात्र आंदोलन के दौरान दर्ज मामलों को वापस लेने की प्रक्रिया तेज हो गई है. राज्य के महाधिवक्ता एसडी संजय ने गृह विभाग के आदेश के अनुपालन को लेकर पटना, सीवान, सारण समेत 19 जिलों के जिलाधिकारियों (DM) को नोटिस जारी किया है. नोटिस के माध्यम से सभी संबंधित अधिकारियों को छात्र आंदोलन से जुड़े मामलों को वापस लेने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने का निर्देश दिया गया है.दरअसल, सोमवार को गृह विभाग ने आदेश जारी कर कहा था कि 26 जुलाई को शाम 6 बजे तक छात्र आंदोलन से जुड़े दर्ज सभी मामलों को वापस लिया जाए. इसी आदेश के अनुपालन में अब महाधिवक्ता ने संबंधित जिलों को कानूनी प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा है.गृह विभाग के निर्देश के अनुसार, राज्यभर में छात्र आंदोलन से जुड़े कुल 64 मामलों को वापस लिया जाएगा. इनमें सबसे अधिक मामले राजधानी पटना और सारण-सिवान जिलों के हैं.पटना – 27 मामलेसारण – 6 मामलेसिवान – 6 मामलेसीतामढ़ी – 4 मामलेगोपालगंज – 3 मामलेबेगूसराय – 2 मामलेकटिहार – 2 मामलेकिशनगंज – 1 मामलालखीसराय – 1 मामलाऔरंगाबाद – 1 मामलाभागलपुर – 1 मामलापश्चिम चंपारण – 1 मामलावैशाली – 1 मामलानालंदा – 1 मामलामुजफ्फरपुर – 1 मामलाजहानाबाद – 1 मामलादरभंगा – 1 मामलासहरसा – 1 मामलामुंगेर – 1 मामला

