महाराष्ट्र के चर्चित टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) पेपर लीक मामले में बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के मुख्य आरोपी वीरेंद्र कुमार गुप्ता को आखिरकार बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया है। कई दिनों से उसकी तलाश की जा रही थी। भिवंडी पुलिस की विशेष टीम ने बिहार में अभियान चलाकर यह कार्रवाई की।जानकारी के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद वीरेंद्र कुमार गुप्ता को बिहार से हवाई मार्ग के जरिए पुणे एयरपोर्ट लाया गया है। वहां से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसे भिवंडी ले जाया जाएगा। इसके बाद उसे अदालत में पेश किए जाने की संभावना है।

