
संवाददाता राजेन्द्र कुमार
बरांटी,वैशाली गाली गलौज करने के संबंध में बराटी थाने में आवेदन दिया है. जिसमें कहा है कि नीतीश कुमार ,काजल कुमारी, दोनों पिता राजमोहन राय, राजमोहन राय, राम उदगार राय दोनों पिता स्वर्गीय विंदा राय, नवीन कुमार, कोमल कुमारी दोनों पिता राम उदगार राय सभी ग्राम अंधरवारा निवासी सहित 10 लोगों ने सभी मिलकर गाली गलौज करते हुए दरवाजे पर चढ़कर हाथ में तलवार लिए एवं लोहे का रड, लाठी डंडा लिए हुए मुझे और मेरे परिवार को जान से करने का प्रयास कर रहे थे .तभी शोर शराबा सुनकर गांव के लोग बचाव में आए. एवं मेरे परिवार वालों के द्वारा 112 डायल पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराई गई. इसके बाद हल्ला सुनकर उस समय गांव वालों के द्वारा माहौल को शांत कराया गया .इससे पहले भी कई बार मेरे परिवार के लोग जब घर से बाहर निकाल कर खेत में काम करने जाते हैं तो वह देखते ही गाली गलौज देते हैं. एवं जान से मारने की धमकी देते रहते हैं. मैं एक स्कूल संचालक हूं कभी-कभी ऑफिस से काम करके देर रात को घर लौटते हैं .तो मुझे और मेरे परिवार वाले को सभी लोग मिलकर धमकी देते हैं की जान मार देंगे. मैं एक स्कूल संचालक हूं जो की लड़ाई झगड़ा से काफी दूर रहना चाहता हूं. यह सभी घटना का फुटेज हमारे सीसीटीवी टीवी कैमरा में कैद है .यह सभी लोग अपराधी प्रवृत्ति के लोग हैं. आवेदन में सभी घटना की जांच करते हुए सभी लोगों पर कानूनी कार्रवाई की बात कही गई है. ज्ञात हो कि दोनों पक्षों द्वारा थाने में काउंटर केस की गई है .थाना अध्यक्ष पप्पू कुमार ने जांच कर दोषी की पर कार्रवाई की बात कही.

