
मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी रविवार को प्रदेश के 20 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, इन प्रभावित जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश हो सकती है. साथ ही करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है. इसके अलावा मौसम वैज्ञानिकों ने कई इलाकों में आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने की भी गंभीर आशंका जताई है.मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे. जिन 20 जिलों के लिए विशेष चेतावनी (येलो अलर्ट) जारी की गई है, उनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, पटना, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, नवादा, गया, नालंदा, बेगूसराय, शेखपुरा और लखीसराय शामिल है.

