समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना परिसर में शनिवार सुबह एक सहायक अवर निरीक्षक (दारोगा) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।मृतक की पहचान पश्चिम चंपारण के बगहा निवासी और डायल 112 में तैनात दारोगा बबलू प्रसाद के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पटोरी एसडीपीओ समेत कई वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।पुलिस के अनुसार बबलू प्रसाद का तबादला मोहिउद्दीननगर थाना से कल्याणपुर थाना किया गया था। शुक्रवार को उन्हें स्थानांतरण की जानकारी मिली थी और शनिवार को उन्हें नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देना था। इससे पहले ही शुक्रवार रात उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

