
बांकीपुर उपचुनाव के जरिये जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी चुनावी राजनीति की शुरुआत करने जा रहे हैं. हालांकि लड़ाई मुश्किल लग रही है, क्योंकि विपक्ष एकजुट नहीं है लेकिन इस बीच पटना साहिब के पूर्व सांसद और टीएमसी नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने उनका समर्थन किया है. उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि जाति-धर्म और पार्टी की सीमाओं से ऊपर उठकर साथ दें.शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, ‘बिहार में राजनीतिक धमाका. सबसे काबिल, दूरदर्शी, बेहतरीन बुद्धिजीवी, जन-जन के नेता और हर तरह से सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले, सराहे जाने वाले और चर्चा में रहने वाले व्यक्तित्व प्रशांत किशोर आखिरकार चुनावी मैदान में उतर आए हैं.’

