पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल पटना में निगरानी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. मिली जानकारी के अनुसार पटना के संपतचक इलाके में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने कन्या उच्च विद्यालय के प्रिंसिपल को घूस लेते गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि प्रिंसिपल को 50 हजार घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार प्रिंसिपल प्रमाण पत्र के बदले घुस रहे थे. वहीं इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है.मिली जानकारी के अनुसार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने संपतचक स्थित एक कन्या उच्च विद्यालय के प्रिंसिपल को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि प्रिंसिपल एक प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट) जारी करने के बदले रिश्वत की मांग कर रहे थे. जैसे ही शिकायत की पुष्टि हुई, निगरानी की टीम ने जाल बिछाकर उन्हें रंगे हाथ दबोच लिया.प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्रिंसिपल पर आरोप है कि उन्होंने एक प्रमाण पत्र जारी करने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग की थी. शिकायत मिलने के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने पूरे मामले का सत्यापन किया और ट्रैप की कार्रवाई की.

