पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के कथित इशारे पर आतंकी वारदातों को अंजाम देने की साजिश का खुलासा करने का दावा किया है. अमृतसर पुलिस के मुताबिक, इस मामले में दो अलग-अलग गिरोहों से जुड़े चार नाबालिग समेत कुल नौ लोगों को पकड़ा गया है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों के पास से बोतल बम, पिस्तौल, कारतूस और अन्य संदिग्ध सामान बरामद हुआ है. जांच में इस नेटवर्क का कनेक्शन दिल्ली के जंतर-मंतर से भी सामने आया है. पुलिस के मुताबिक एक गिरोह का आरोपी अपने साथियों के साथ जंतर-मंतर पहुंचा था, जहां एक धरने के दौरान कथित आतंकी वारदात को अंजाम देने की योजना थी. हालांकि सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता के कारण आरोपी कथित तौर पर अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सके

