दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लगभग पूरे बिहार को कवर कर लिया है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 जुलाई को राज्य भर में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। IMD के अनुसार, कल राज्य के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश होने की संभावना है।मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए तेज हवाओं, मेघ गर्जन और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य के पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, कटिहार एवं पश्चिमी चंपारण जिलों में अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।इसके साथ ही इन क्षेत्रों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की भी आशंका है।शिवहर एवं सीतामढ़ी जिलों में भारी बारिश, मेघ गर्जन और 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है।

