
-संवाददाता राजेन्द्र कुमार
बरांटी, वैशाली बराटी थाना क्षेत्र के लरूई हुसैनाबाद निवासी इंदु कुमारी पति कृष्ण कुमार पासवान ने अपने पड़ोसी पर मारपीट करने, हथियार से लैस होकर घर पर आकर जान से मारने की धमकी देने को ले थाने में प्रार्थमिकी दर्ज किया है. जिसमें कहा है कि मैं अपने घर पर आने-जाने के रास्ता हेतु दो घुर जमीन अपने बगल के नरेश पासवान से खरीदा था .जब कब्जा दिलाने की बात करती हूं तो नरेश पासवान, गणेश पासवान ,लालमोहन पासवान, सतन पासवान, पिंकी देवी, विभा देवी ,रीना देवी ,रेणु देवी सभी एक जुट होकर मुझे भूमि पर कब्जा नहीं देना चाहते हैं . इस समस्या के समाधान हेतु कई बार पंचायत के माध्यम से मामले को सुलझाने का प्रयास किया. लेकिन वे लोग मुखिया सरपंच के भी बात मानने को तैयार नहीं है .जांच कर दोशी पर कार्रवाई की बात आवेदन में कही गई है. वह प्रतिवादी रीना देवी पति गणेश पासवान ग्राम लरूई हुसैनाबाद ने काउंटर केस किया है. थाने में दिए आवेदन में बताया कि मैं अपने दरवाजे पर बैठी थी तभी मेरे पटीदार कृष्ण कुमार पासवान,इंदु देवी, अविनाश कुमार ,अमित कुमार सभी ग्राम लरूई हुसैनाबाद एकमत होकर हमारे दरवाजे पर आया और गाली गलौज करने लगा. जब हम गाली देने से मना किय तो लाठी डंडा से मारपीट करने लगा. इसी क्रम में कृष्ण कुमार ने मेरे साथ अभद्र व्यवहार किया. अविनाश कुमार ,अजीत कुमार दोनों ने मिलकर हमारे गर्दन से चेन छीन लिया तथा कहा कि सबका घर फूंक देंगे जान से मार देंगे. अगल-बगल के लोगों को आते देख सब मौके से फरार हो गए. आवेदन में जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है.

