
नालंदा निवासी और दिल्ली जदयू के प्रदेश महासचिव नीतीश कुमार के पिता भूषण सिंह की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है. यह वारदात पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत भदौर थाना क्षेत्र में घटित हुई है. वह मूल रूप से नालंदा के गोविंदपुर गांव के निवासी थे और वर्तमान में यहां रहकर खेती करते थे.नीतीश कुमार के अनुसार उनके पिता भूषण सिंह रोजाना की तरह गुरुवार शाम दूध सेंटर पर दूध देने गए थे. रात नौ बजे तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की. उनका फोन भी रिसीव नहीं हो रहा था. इसके बाद दिल्ली जा रहे पुत्र नीतीश कुमार ने गांव के कुछ लड़कों को भेजा, जिन्होंने बरूआने गड्ढ़े में भूषण सिंह का शव बरामद किया.पुत्र के मुताबिक भूषण सिंह के शरीर पर गोली के निशान पाए गए हैं और उनके गले में गमछे का फंदा लगा हुआ था. हत्यारों ने हत्या करने के बाद शव को घसीटकर गड्ढे में फेंक दिया था. इस खौफनाक वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है.

