चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को अनुसूचित जाति की एक नाबालिग के अपहरण एवं दुष्कर्म के आरोपित युवक की ग्रामीणों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी।इस दौरान युवक के माता-पिता के साथ भी मारपीट की गई, जिससे वे घायल हो गए। नाबालिग और आरोपित युवक अलग-अलग समुदायों से होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। एहतियात के तौर पर पुलिस गांव में कैंप कर रही है। पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है।

