सीतामढ़ी में सीएसपी संचालक से डेढ़ लाख रुपये की लूट के आरोपी को पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली मार दी. आरोपी फैकन कुमार के पैर में गोली लगी है. जबकि उसके पांच साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन पिस्तौल, कई जिंदा कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की है.जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को सीएसपी संचालक से डेढ़ लाख रुपये की लूट की वारदात हुई थी. इसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी. इसी दौरान सूचना मिली कि मुख्य आरोपी फैकन कुमार अपने साथियों के साथ रीगा थाना क्षेत्र के रेवासी इलाके में मौजूद है. पुलिस टीम ने जब घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली फैकन कुमार के पैर में लगी. घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

