पटना में छात्रों का प्रदर्शन तेज हो गया है. छात्रों का मार्च आगे बढ़कर जेपी गोलंबर पहुंच गया है. यहां पहले से ही बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है. प्रदर्शनकारी छात्र बैरिकेड पर चढ़कर नारेबाजी कर रहे हैं. कुछ छात्र डाक बंगला की ओर भी बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं. इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया है. छात्रों ने बैटिकेटिंग तोड़ने की कोशिश की. इसके बाद लाठीचार्ज किया गया. फिलहाल कई छात्रों को हिरासत में लिया गया वाटर केनन का इस्तेमाल किया जा रहा है. इस बीच मौके पर पटना के डीएम, एसएसपी और सिटी एसपी भी पहुंचे हैं. पुलिस अधिकारी स्थिति पर नजर रख रहे हैं. पुलिस ने छात्रों को बैरिकेडिंग के पास रोक दिया है. वहीं, छात्र अपनी मांगों को लेकर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं. इस दौरान छात्र नेता खुशबू पाठक समेत कई छात्राओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है. मौके पर पुलिस की भारी तैनाती है.

