पटना निगरानी की टीम ने खगड़िया जिले के अलौली में मनरेगा (जी राम जी योजना) के पीओ और एकाउंटेंट को 45 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्तियों में अलौली के मनरेगा पीओ रमण जी भाई और एकाउंटेंट शाहिद अकरम शामिल हैं। इस कार्रवाई के बाद से प्रशासन में हड़कंप मच गया है।खगड़िया परिसदन में पटना निगरानी के डीएसपी वसीम फिरोज ने बताया कि भिखारीघाट के विपिन कुमार की शिकायत पर 12 सदस्यीय टीम का गठन किया गया। टीम में इंस्पेक्टर योगेंद्र कुमार और दारोगा ऋषिकेश कुमार शामिल थे। टीम ने अलौली प्रखंड में दबिश देकर पीओ और एकाउंटेंट को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।जानकारी के अनुसार, योजना की राशि के भुगतान के बदले पीओ ने विपिन कुमार से नौ प्रतिशत कमीशन मांगा था। हालांकि, पीओ को 45 हजार और एकाउंटेंट को 20 हजार रुपये देने की बात तय हुई थी। निगरानी टीम ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को पटना ले गई।

