सीतामढ़ी पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आयी है. एनकाउंटर में घायल कुख्यात अपराधी पुलिस की नाक के नीचे से फरार हो गया. मंगलवार को सुरक्षा में लगे 4 पुलिस कर्मियों को चकमा देकर भाग निकला. अपराधी की पहचान फेकन महतो के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने रीगा सीएसपी लूटकांड मामले में एनकाउंटर में गोली मारी थी.एनकाउंटर में जख्मी होने और इलाज के बाद उसे मंडल जेल में रखा गया था, लेकिन इस बीच उसकी तबीयत बिगड़ने लगी थी. जेल अधीक्षक जलन कुमार के अनुसार फेकन कुमार की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे 24 जुलाई को सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया था. वहीं से वह मंगलवार को फरार हो गया.

