
संवाददाता राजेन्द्र कुमार
हाजीपुर, वैशाली राज्यस्तरीय कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण, जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर व्यापक तैयारी पूर्णपुष्करणी सभागार सहित सभी प्रखंडों, नगर निकायों एवं पंचायतों में लाइव प्रसारण की व्यवस्था, बिहार सरकार के 100 दिन की उपलब्धियों के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जन-जन तक इसकी जानकारी पहुँचाने के उद्देश्य से दिनांक 25 जुलाई, 2026 को जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन, वैशाली द्वारा कार्यक्रम के जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर प्रभावी आयोजन तथा राज्यस्तरीय कार्यक्रम के ससमय एवं निर्बाध लाइव प्रसारण की सभी तैयारियाँ की जा रही हैं।जिला स्तरीय कार्यक्रम पुष्करणी सभागार, हाजीपुर में आयोजित होगा।इसी प्रकार सभी प्रखंडों में प्रखंड सभागार, नगर निकायों में नगर सभागार तथा पंचायत स्तर पर पंचायत सरकार भवन/पंचायत भवन में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर एल०ई०डी०/टीवी स्क्रीन, इंटरनेट कनेक्टिविटी, स्वच्छ पेयजल, बैठने की व्यवस्था, दरी, कुर्सी, फ्लेक्स/बैनर, साफ-सफाई, निर्बाध विद्युत आपूर्ति एवं अन्य आधारभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।जिला स्तरीय कार्यक्रम में सभी स्थानीय माननीय सांसदगण, माननीय विधान परिषद् सदस्यगण, माननीय विधायकगण, जिला परिषद् अध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है। वहीं प्रखंड, नगर निकाय एवं पंचायत स्तर के कार्यक्रमों में सभापति, उप सभापति, वार्ड पार्षद, त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि, CLF/ग्राम संगठन से जुड़ी महिलाएँ, उद्यमी एवं स्थानीय गणमान्य अतिथियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

