हाजीपुर: 21.07.2026यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पाटलिपुत्र और गोरखपुर के मध्य चलने वाली गाड़ी सं. 15079/15080 पाटलिपुत्र-गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस का दिनांक 26.07.2026 से पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के कठकुइयाँ स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर 02 मिनट का ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है । दिनांक 26.07.2026 से गाड़ी सं. 15079 पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस 21.21 बजे कठकुइयाँ स्टेशन पहुंचेगी और 21.23 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी । इसी तरह 15080 गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 05.16 बजे कठकुइयाँ स्टेशन पहुंचेगी और 05.18 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी । (सरस्वती चन्द्र)मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

