
.संवाददाता राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली .जिसकी अध्यक्षता अंचलाधिकारी निशा यादव ने किया मौके पर भूमि विवाद से संबंधित अनेक फरियादी अपने-अपने आवेदन लेकर शिविर में उपस्थित हुए अंचलाधिकारी ने शिविर में सात आवेदन को देखा. जिसमे से तीन रैयतों का निष्पादन मौके पर किया गया. वहीं चार आवेदन के रैयतों को अगली तिथि में शिविर में उपस्थित होने के निर्देश दिया गया. दामोदरपुर के रघुवीर सिंह का भूमि विवाद का निष्पादन किया गया. वहीं नसीबी लाल राय निवासी ग्राम गंगाजल जिसे रास्ता को ले विवाद था . राजस्व कर्मचारियों को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया. रामदयाल कुमार बनाम चौधरी बैठा निवासी हरपुर मुकुंद के भूमि विवाद को देखा गया. जिसमें अगली तिथि को दोनों पक्षों को अपने-अपने कागजात लेकर उपस्थित होने का निर्देश दिया. मौके पर अनेक लोगों ने म्यूटेशन, परिमार्जन के संबंध में बताया कि कार्य में विलंब हो रही है. ऐसे लोगों को अंचलाधिकारी ने बताया कि संबंधित हल्का के राजस्व कर्मचारी के जांच रिपोर्ट आने के बाद म्यूटेशन किया जाएगा. वहीं परिमार्जन के लिए आवेदक साइबर कैफे दुकान से ऑनलाइन आवेदन करें. उसके बाद राजस्व कर्मचारी द्वारा जांच कर मेरे पास भेजा जाएगा. उसके बाद परिमार्जन में हुई त्रुटि को सुधार किया जाएगा .मौके पर डाटा एंट्री ऑपरेटर विनीत कुमार बिट्टू, मुकेश कुमार, विकास कुमार, राहुल कुमार, रवीश चंद्र चटर्जी, रंजीत प्रसाद सहित बच्चा बाबू सिंह, संजीत कुमार आदि उपस्थित थे. संबंधित पुलिस अधिकारी ने विवादित स्थल पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए.

