
संवाददाता राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर के सभागार में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत निक्षय पोषण योजना के तहत निक्षय मित्रों के सहयोग से टीवी रोग के मरीजों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एसपी उपाध्याय ने किया। जबकि संचालन गौतम कुमार ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह सेंगर एवं पूर्व चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एस के रावत उपस्थित हुए। इस मौके पर निक्षय मित्र के रूप में मुखिया प्रतिनिधि मुकेश पटेल, मुखिया सत्येंद्र नारायण सिंह उपस्थित हुए। कार्यक्रम में उपस्थित टीवी मरीजों को संबोधित करते हुए डॉक्टर सी उपाध्याय ने बताया कि टीवी का कोर्स 6 महीने का होता है। बीच में दवा बंद नहीं करना है। रोज समय पर दवा ले। खसते या छिंकत समय रुमाल का उपयोग करें। जहां-तहां नहीं चुके। भीड़भाड़ वाली जगह से बचें । कमरों में साफ हवा और धूप आने दें । पौष्टिक आहार जैसे हरी सब्जियां, दूध, अंडा, दाल और मौसमी फल ले। नशा ना करें, तथा तंबाकू एवं धूम्रपान से बचें। टीवी कार्यक्रम में उपस्थित टीवी के मरीजों के बीच उपस्थित टीवी मरीजों को मित्र के सहयोग से चना दाल, मसूर दाल, मूंग दाल, राजमा, सरसों तेल एवं आटा का एक किट बैग दिया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एसपी उपाध्याय ने बताया कि कुल 62 की मरीज के बीच खाद्य सामग्री भुगतान का लक्ष्य रखा गया था। परंतु कार्यक्रम में उपस्थित कल 36 मरीज के बीच खाद्य सामग्री मौके पर दिया गया। शेष मरीजों को उनके घर जाकर खाद्य सामग्री दिया जाएगा। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एसपी उपाध्याय, प्रखंड विकास पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह सेंगर, पूर्व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एस के रावत, डॉक्टर सतीश वर्मा, डॉक्टर मनीषा, डॉक्टर जयंत, डॉक्टर अनिरुद्ध, बीसीएम रामराज सिंह, हेल्थ मैनेजर अभय कुमार, लिपीक आकृति सिन्हा आदि उपस्थित थे।

