
मधुबनी के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के बगवासा गांव में दो लोगों के झगड़े की शिकायत में पहुंची डायल 112 की टीम पर लोहे के राड से मो. अब्दुल ने हमला कर दिया, जिसमें सिपाही मो सद्दाम का सिर फट गया और राइफल से बचाव करने के दौरान रॉड लगने के उसकी राइफल टूट गई। हमले में सिपाही मो लाल चोटिल हो गया। एसआई कमलेश कुमार ने बताया कि सुबह करीब साढ़े चार बजे बग़वास के सब्जी विक्रेता मुकेश कुमार ने 112 पर सूचना दी थी कि उसका पड़ोसी मो अब्दुल उस पर चाकू से हमला कर रहा है। वह सुबह सब्जी लेने के लिए घर से निकला था। किसी बात को लेकर मो.अब्दुल और मुकेश में झगड़ा हो गया। मुकेश की शिकायत पर 112 की पुलिस गांव पहुंची थी।

