पश्चिम बंगाल के बरुईपुर रेप-मर्डर केस में बड़ा एक्शन हुआ है. 12 साल की बच्ची से दरिंदगी करने वाले रेपिस्ट का एनकाउंटर हो गया है. जी हां, बंगाल पुलिस ने बरुईपुर रेप और मर्डर के मुख्य आरोपी को आज यानी बुधवार को एनकाउंटर में गोली मारकर ढेर कर दिया. आरोपी का एनकाउंटर तब हुआ, जब उसे सीन रिक्रिएट करने के लिए क्राइम सीन पर ले जाया जा रहा था. आरोपी का नाम प्रभाष मंडल था.पुलिस के मुताबिक, बरुईपुर रेप-मर्डर केस के आरोपी को पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली मारी. 12 साल की बच्ची की हत्या के आरोपी को क्राइम सीन को फिर से समझने के लिए घटना वाली जगह पर ले जाया गया था, तभी उसने कथित तौर पर एक पुलिस अधिकारी की सर्विस गन छीन ली और पुलिस पर गोली चलाने की कोशिश की, जिसके जवाब में पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी. यह घटना मंगलवार देर रात की है.पुलिस ने एनकाउंटर पर कहा, ‘रात करीब 12:45 बजे बरुईपुर पुलिस स्टेशन के केस नंबर 1350/26 के जांच अधिकारी अपनी टीम और आरोपी प्रभाष मंडल के साथ बरुईपुर पुलिस स्टेशन से निकले. वे बरुईपुर पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले सूर्यपुर में घटना वाली जगह पर क्राइम सीन का रिकंस्ट्रक्शन करने जा रहे थे. सूर्यपुर में घटना वाली जगह पर क्राइम सीन का रिकंस्ट्रक्शन शुरू करने से ठीक पहले आरोपी प्रभाष मंडल ने एक पुलिसकर्मी से हथियार छीन लिया. इसके बाद हमारी टीम पर एक राउंड गोली चलाई और मौके से भागने की कोशिश की. पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी प्रभाष मंडल घायल हो गया और उसे तुरंत बारुईपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है.’

