सावन की चौथी सोमवारी पर सिंहेश्वर धाम में भगदड़ जैसी स्थिति हो गई, जिसमें पांच श्रद्धालु घायल हो गए। करीब 15 मिनट तक रही अफरातफरी की स्थिति के बीच सभी घायलों को जन नायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज मधेपुरा में भर्ती कराया गया।ग्रिल से टकराकर गिरने में एक श्रद्धालु का सिर बुरी तरह फ्रैक्चर हो गया है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। स्थिति नियंत्रित करने के दौरान कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।घायलों में सुपौल के सिंटू कुमार, सहरसा के जलसीमा की रूना देवी, मधेपुरा के ग्वालपाड़ा की सुलेना देवी और एक अज्ञात महिला श्रद्धालु शामिल है।

