बिहार की 182-बांकीपुर विधानसभा सीट पर गुरुवार यानी 30 जुलाई 2026 को उपचुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया. मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक चले इस मतदान में कुल 34.30 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.बांकीपुर उपचुनाव के मतदान पर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, लगातार सुबह से हम फीडबैक ले रहे हैं. हमारे लोग हर बूथ पर है और जहां से भी फीडबैक आ रहा है इस बार उपचुनाव में बीजेपी की हार होनी वाली है. हमारी प्रत्याशी रेखा गुप्ता भारी मतों से इनकी जीत होनी जा रही है. 3 तारीख को जब नतीजा आएगा उसमें पूरे देश को संदेश जाएगा जो भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की जो सीट है वहां से भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा.

