इस वक्त तेजप्रताप यादव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल NEET प्रोटेस्ट केस को लेकर बेउर जेल में बंद तेजप्रताप यादव अब जेल से रिहा होंगे. सम्राट सरकार ने NEET-UG 2026 छात्र आंदोलन के दौरान दर्ज मामलों को वापस लेने की प्रक्रिया तेज कर दी है. राज्य के महाधिवक्ता एसडी संजय ने गृह विभाग के आदेश के अनुपालन को लेकर पटना, सीवान, सारण समेत 19 जिलों के जिलाधिकारियों (DM) को 64 केस वापस करने को लेकर नोटिस जारी किया है. बताया जा रहा है कि इसी के तहत तेजप्रताप यादव का केस भी वापस लिया जाएगा, जिसके बाद तेजप्रताप यादव के रिहाई की राह आसान हो जाएगी. बता दें, तेजप्रताप यादव पर जो FIR हुआ था उस केस नंबर 420/26 था. ऐसे में सम्राट सरकार ने जिन 64 केस को वापस लेने का निर्णय लिया है, उसमें तेजप्रताप यादव का भी केस शामिल है.

