
-संवाददाता राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली बिहार केच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार के कुल 551 मॉडल स्कूलों का उद्घाटन किया । इसी कड़ी में राजकीय कृत उच्च माध्यमिक विद्यालय राजापाकर के परिसर में स्थित सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के साथ-साथ प्रखंड क्षेत्र के कोने-कोने प्रतिनिधि गण, बुद्धिजीवी गण, सामाजिक कार्यकर्ता गण, अभिभावक छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह सेंगर ने कहा कि बिहार सरकार के सात निश्चय फेज 3 के तहत हर ब्लॉक में आधुनिक सुविधाओं से लैस सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) विकसित किए किया गया है। जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय और तकनीकी संपन्न शिक्षा देना है। इसके तहत स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम डिजिटल-ई- लाइब्रेरी और उच्च तकनीकी वाली प्रयोगशाला उपलब्ध कराई गई है। इन विद्यालयों में योग्य और अनुभवी शिक्षक- शिक्षिकाओं द्वारा आधुनिक शिक्षण पद्धति से शिक्षा दी जाएगी। इस मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह सेंगर, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुधी रंजन कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी आनंद मौर्य, विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय कुमार, मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष मंजे लाल राय, पंचायत समिति सदस्य तपसी प्रसाद सिंह, मुखिया प्रतिनिधि मुकेश पटेल, समाजसेवी अनिल कुमार, राम अवतार साह, शिक्षक केशव नारायण राय, विन्देश्वर सिंह,

